स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की जांच कर दवाइयां दीं
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। गांव सोरम स्थित प्राइमरी विद्यालय नंबर-दो में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 78 ग्रामीणों की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं।
शुभारंभ विधायक उमेश मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या में कमी आई है। एसडीएम बुढ़ाना अजय कुमार अम्बष्ट ने ग्रामीणों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में बुखार व खांसी से पीड़ित ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग व उनके ऑक्सीजन लेवल की जांच की गई। लोगों की 25 रैपिड एंटीजन व 53 आरटीपीसीआर जांच की गई, जिनमें दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, ग्राम प्रधान करणवीर सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. एनपी सिंह, डॉ. अभिषेक चौधरी, डॉ. प्रकाशवीर आर्य, डॉ. ऋषिपाल सिंह मौजूद रहे।