फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में क्षेत्र के सीबीएसई के टॉपर्स सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। तहसील मुख्यालय में बार संघ के मीटिंग हॉल में आयोजित समारोह में बुढ़ाना और शाहपुर क्षेत्र के सीबीएसई की 10वीं, 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथियों को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात बीबी चौरसिया ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है।
विज्ञापन

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक डॉ. राजीव कुुमार ने समारोह का आयोजन किया। समारोह में प्रत्येक स्कूल के तीन-तीन टॉपर को ट्राफी व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र व छात्राओं के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात बीबी चौरसिया और उपजिलाधिकारी दीपक कुमार ने सभी टॉपर्स को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य के अलावा सीओ विजय प्रकाश, खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद, खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार, डॉ. सैय्यद यासिर, प्राचार्य प्रदीप कुमार, जिला योग एसोसिएशन की अध्यक्ष समृद्धि त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें