फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथिक डाक्टर्स एसोसिएशन ने मनाया डा. हेनीमैन का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्घति के जनक डा. सेमुअल हेनीमैन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में होम्योपैथिक डाक्टर्स एसोसिएशन ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ राधेश्याम बेदी एवं डा. विनय शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर हेनीमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि बीना शर्मा एवं अखिलेश दत्त शर्मा रहे। सपरिवार उपस्थित रहे चिकित्सकों ने केक काटकर व गीत संगीत व नृत्य आदि प्रस्तुतियां देकर समारोह की मधुरता को बढ़ाया। संरक्षक डा. प्रवेश कुमार, डॉ विनय शर्मा एवं अध्यक्ष डॉ विवेक कुमार ने एसोसिएशन की ओर से पुरस्कृत किया। चिकित्सकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ विवेक कुमार, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. मंजीत राज, डॉ. अनुराग गोयल, डॉ. हिमांशु चौधरी, डॉ. अशोक ,डॉक्टर सपना, डॉक्टर अमित गोलिया, डॉक्टर अमित सैनी, डॉक्टर पवन, डॉ. प्रमोद, डॉक्टर कुंवर पाल, डॉक्टर सीके शर्मा, डॉ. श्रुति बेदी, डॉ. संजीव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें