फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजाहेड़ी में बुखार से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजाहेड़ी में बुखार से महिला की मौत
विज्ञापन

पुरकाजी। गांव भोजाहेड़ी में रविवार को महिला की बुखार से मौत हो गई। गमगीन माहौल में महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में अभी भी दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं, जिसमें पहले भी एक छात्र की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाकर उपचार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी निवासी रोहताश सैनी की 40 वर्षीय पत्नी सोनिया करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। उसका कस्बे में ही उपचार चल रहा था। शनिवार शाम हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेरठ ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौरतलब है कि भोजाहेड़ी में करीब एक माह से वायरल व दिमागी बुखार का प्रकोप चल रहा है, जिससे दर्जनों लोग पीड़ित हैं। इससे पहले भी गांव में एक छात्र की बुखार से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से गांव में चिकित्सा कैंप लगाकर उपचार मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें