हरियाली तीज हमारी संस्कृति का हिस्सा
जानसठ। गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा 6 व 8 की छात्राओं में प्रथम वंशिका, द्वितीय प्राची, तीसरे स्थान पर वंशिका रहीं। कक्षा 9 व 10 में वैष्णवी, नेहा, जेबा, कक्षा 11 व 12 में उर्वशी, आयुषी, हिमांशी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहीं। स्कूल प्रबंधक अरविंद बालियान ने कहा कि प्रतियोगिता के जरिये बच्चों की प्रतिभा को आसानी से निकाला जा सकता है। हरियाली तीज का त्योहार हमारी संस्कृति का हिस्सा है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने पूर्ण सहयोग दिया। वहीं, दूसरी ओर ब्लॉक परिसर में महिला समाख्या टीम द्वारा हरियाली तीज के त्यौहार मनाया गया। कार्यक्रम में अनीता, बबली, रीता, सुमन, विमला, ब्रजेश, मीनाक्षी, मुनेश आदि उपस्थित रहीं।
मेहंदी प्रतियोगिता में आकांशी गुप्ता ने बाजी मारी
भोपा। न्यू वेल्किन पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज समारोह मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जट मुझेड़ा भोपा मार्ग स्थित पब्लिक स्कूल में तीज त्योहार पर छात्राओं ने मधुर संगीत की धुन पर तीज के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष विनय प्रधान द्वारा किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में भाभा हाउस की आकांशी ने सुंदर मेहंदी रचाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान भी इसी हाउस की सिमरन ने और तीसरा स्थान लक्ष्मी व पटेल हाउस की नय्यू व अपर्णा ने प्राप्त किया। हरमनदीप, तन, एमनदीश, साक्षी, हर्षिता ने भी अच्छी मेहंदी रचाई। प्रधानाचार्य मनीष कुमार, केके आनंद, दुष्यंत त्यागी ने छात्राओं को सम्मानित किया। विजय शंकर, रीना, रेनू, सुनीता, कपिल, प्रीति, इंदू का सहयोग रहा।