जानसठ। गोमती कन्या इंटर कालेज में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को ज्वर रोधक होम्योपैथिक दवाई पिलाई गई। गोमती कन्या इंटर कालेज में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर छात्राओं को ज्वर रोधक होम्योपैथिक दवाई पिलाई गई। शिविर में डॉ नंदकिशोर, डॉ. वर्षा, डॉ. शालू ने छात्राओं का वजन तोल कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। शिविर में धर्मवीर, राजगीर आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों ने छबील लगाई
जानसठ। शुक्रवार को कस्बे के व्यापारियों ने ब्लाक कार्यालय के सामने मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई। तेज गर्मी के चलते राहगीरों ने शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई। प्रवीण धीमान, राजू, सलमान, रामवीर, आत्माराम, पप्पन, रईस आदि मौजूद रहे।