फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने दिया कौशल और दक्षता परिचय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय दक्षता विकास एवं प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं ने कौशल और दक्षता का परिचय देते हुए मेहंदी, रंगोली, वाद-विवाद, गायन व नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपने ज्ञान, तर्क एवं वाक कौशल का प्रत्यक्ष प्रमाण दिया। नारी सशक्तिकरण का सजीव परिचय देते हुए कामकाजी महिलाओं के रोजमर्रा के कामों में आने वाली समस्याओं, समायोजन व समय प्रबंधन आदि समस्याओं पर अपना व्याख्यान दिया। अंतिम दिन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए। रंगोली में प्रथम पुरस्कार शगुफ्ता, द्वितीय पुरस्कार कृतिका, तृतीय पुरस्कार तिमिसी और रितिका ने प्राप्त किया। वहीं आराध्या को सांत्वना पुरस्कार मिला। मेहंदी में रिंकी, शगुफ्ता, शिवानी धीमान पहले तीन स्थान पर रही। अंतिम और आकांक्षी को सांत्वना पुरस्कार मिला। वाद-विवाद प्रतियोगिता में आराध्या चौधरी, अंशिका पुंडीर, तरुणा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सिमरन और वंशिका, द्वितीय पुरस्कार नूपुर त्यागी और आकांक्षा, तृतीय पुरस्कार सीमा और मुस्कान ने प्राप्त किया। आंकाक्षी और आशी को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार दिया। गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ओजस्वी, द्वितीय पुरस्कार अंशिका, तृतीय पुरस्कार कीर्ति शर्मा ने प्राप्त किया। मधु और आराध्या को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. श्वेता राठी तथा रीतू गर्ग रहे। रानी मैनवाल, रूबी पौसवाल, दीपा सैनी, दीपश्री चौधरी, पारूल शर्मा, वर्षा पवां, साक्षी चौधरी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें