फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-पौड़ी हाइवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव सिखरेड़ा के पास हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बस के इंतजार में खड़े युवक को कोई वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया।
विज्ञापन

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कैंडी निजामपुर निवासी रवि (26) पुत्र वरुण मीरापुर में सड़क बना रही एक कंपनी के हॉटमिक्स प्लांट में नौकरी करता था। शनिवार दोपहर वह ड्यूटी पूरी करके गांव जाने के लिए सिखरेड़ा गांव के सामने नेशनल हाइवे पर बस की इंतजार कर रहा था, तभी कोई वाहन उसे अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे जानसठ सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से मिले कागजात और मोबाइल फोन के जरिए उसकी पहचान कैंडी निजामपुर के रवि के रूप में हुई। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने परिजनों की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें