फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो घायल, एक मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दो घायल
विज्ञापन

खतौली। कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें से से घायल एक युवक को मेरठ भर्ती कराया गया है। थाना ककरौली के गांव जड़वड़ निवासी नवाब सिंह पुत्र वेदराम व उसका साथी गांव शाहजुडडी निवासी रामकुमार वर्मा की बाइक में सोमवार की रात को जीटी रोड पर तिगाई के पास कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घायल बाइक सवार जानसठ से गांव शाहजुड्डी जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर गंभीर रूप से घायल रामकुमार वर्मा को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घायल नवाब सिंह की ओर से अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

छात्रों में मारपीट
खतौली। बुआड़ा रोड पर मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर छात्रों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में नगर निवासी छात्र नीरज घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपी छात्र वहां से भाग निकले। साथियों ने घायल छात्र का चिकित्सक के यहां उपचार कराया। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें