फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में ट्राईमैक्स कर्मचचारियों की हड़ताल,

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में ट्राईमैक्स कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन

खतौली। रोडवेज बस डिपो के ट्राईमैक्स कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल से एमएसटी कक्ष पर पिछले एक सप्ताह से ताला लटका हुआ है। एमएसटी बनवाने तथा नवीनीकरण को लेकर छात्र व दैनिक यात्री डिपो के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को एक दर्जन से अधिक छात्रों ने डिपो पर हंगामा भी किया था।
ट्राईमैक्स कंपनी से नियुक्त सुपरवाइजर जोनी, विरेंद्र कुमार, प्रवेश कुमार व अंकित कुमार को पिछले तीन माह से वेतन नहीं दिया गया, जिसको लेकर एक सप्ताह पूर्व ये कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए। इन कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनको वेतन नहीं मिलेगा, वे हड़ताल पर ही रहेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल से डिपो के एमएसटी कक्ष पर ताला लटका हुआ है। छात्र व छात्राओं तथा दैनिक यात्रियों को एमएसटी नवीनीकरण न होने से बसों में परिचालक उनसे पूरा किराया वसूल कर रहे हैं। इसको लेकर परिचालकों के साथ बसों में किराए को लेकर नोकझोंक तक हो जाती है। बसों में अधिक किराए देने की परेशानियों से जूझ रहे एक दर्जन छात्रों ने सोमवार को डिपो पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया था। छात्रों ने एआरएम रणजीत सिंह का भी घेराव किया था। एआरएम ने मामला प्राइवेट कंपनी से जुड़ा होने की वजह से हाथ खड़े कर दिए हैं। एमएसटी न बनने तथा नवीनीकरण न होने से छात्रों व दैनिक यात्रियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डिपो में तीन मई से ट्राईमैक्स कंपनी के कर्मचारी तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर हैं। उनकी विंडो पर ताला लटका है। साथ ही यह भी नोटिस चस्पा कर रखा है कि तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल पर है। विंडो बंद होने के कारण दैनिक यात्रियों की एमएसटी रिचार्ज नहीं हो रही है। सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों को हो रही है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों से विभाग के अधिकारियों की वार्ता चल रही है। जल्द इसका समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें