फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में मास्टर, कैप्टन शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी में मास्टर, कैप्टन शिविर का समापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी पीजी कालेज के शिक्षा विभाग में चल रहे बेसिक स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। प्रात:कालीन बेला में दीक्षा देकर शिविरार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय संस्था का सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

शिविर समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने छात्रों को अपने भावी जीवन में स्काउट के सिद्धांतों पर चलकर सच्चा मानव बनने की प्रेरणा दी। शिविर से हमें राष्ट्र और समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सिंह हंसपाल, राजीव गौतम, सुखदेव मित्तल, मुकेश चंद आदि उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष डॉ सुनीता शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुती दी, जिसमें लोकगीत, देशभक्ति गीत आदि प्रस्तुत किए गए। प्रशिक्षक टीम में जिला प्रशिक्षण आयुक्त रेणु गर्ग, जिला संगठन आयुक्त भारत भूषण अरोरा, शिविर प्रभारी रेखा रानी, अमित सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकुमार यादव ने की। शिविर डॉ सुविता कुमारी, डॉ संगीता श्रीवास्तव, डॉ सुरेन्द्रपाल, डॉ प्रीति अग्रवाल, मुकेश यादव, सतबीर, कपिल, विपिन, नितिन सिंघल, रीतू, प्रिंस, क्षितिज नेगी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें