फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। ठाकुर फूल सिंह मेमोरियल इंटर कालेज रणखंडी में शनिवार को पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। अंतिम दिन छात्रों ने सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का मन मोह लिया।
छात्रों के शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए कार्यक्रम का संचालन किया गया। इसमें छात्रों ने टेंट बनाना, रंगोली, मीनार, स्ट्रेचर तथा रस्सी पुल आदि का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य रमेश चंद पुंडीर ने विजेता टोलियों को मेडल और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। मुख्य वक्ता सतीश कौशिक ने स्काउट और गाइड को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए राष्ट्र भक्त एवं समाजसेवी बनने की प्रेरणा दी। भंवर सिंह, डा. अनिल कुशवाहा, यशपाल सिंह तथा संगठन कमिश्नर मयंक शर्मा ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डा. सुशील पुंडीर ने आपदा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों को जागरूक किया। इस दौरान छात्रों ने मनमोहक झांकियां और लघु नाटिका का मंचन भी किया। अध्यक्षता राजकिशोर और संचालन अनिल भारद्वाज व दीपा तोमर ने किया। इस मौके पर रामबोल सिंह, धर्मपाल सिंह, युद्धवीर ंसिंह, संदीप, ओमपाल, आदित्य प्रकाश सक्सेना, महताब सिंह, राजेश शर्मा, अशोक धीमान, सीमा, रेणु यादव, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें