मंत्री ने किया सड़क का लोकार्पण
पुरकाजी। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने नूरनगर में सड़क का लोकार्पण किया।
प्रभारी मंत्री सतीश महाना पुरकाजी पहुंचे, जहां पर मंडल महामंत्री हरिराम सक्सेना के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने उनका पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इसके उपरांत मंत्री ग्राम नूरनगर पहुंचे और पुरकाजी विधायक निधि से बनाई गई सड़क का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने उनका पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में अपराधों पर अंकुश लगा है। आज प्रदेश में 18 घंटे बिजली मिल रही है और अक्तूबर तक 24 घंटे बिजली मिलेगी। किसानों का कर्ज माफ करने के अलावा कई अन्य जनता हित के फैसले सरकार द्वारा लिए गए हैं। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिल देव अग्रवाल, प्रमोद उंटवाल आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान विधायक विक्रम सैनी, जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, संजय वर्मा, नरेश मिगलानी, राजू वर्मा, कनवर लाल वर्मा, निर्दोष जैन, कपिल मित्तल, डॉ ओपी गौतम, विरेंद्र सिंह, राजू राठी, विनोद त्यागी, पंकज त्यागी, विजय पाल त्यागी, राजकुमार त्यागी, रूपचंद आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता काला सिंह प्रधान व संचालन मनोज चौहान ने किया।
भाकियू ने ज्ञापन दिया
पुरकाजी। भाकियू के मंडल महासचिव नवीन राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सूबे के मंत्री सतीश महाना को ज्ञापन दिया। बताया कि मिल द्वारा गन्ने की पर्ची नहीं देने से मिलों में गन्ना डालने की विकट समस्या आ जाने से भारी मात्रा में गन्ना खेतों मे खड़ा हुआ है। इसके अलावा विधायक निधि की तरह ग्राम निधि से भी जीएसटी समाप्त करने की मांग की गई। दूसरा ज्ञापन ग्राम धमात के प्रधान राजकुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दिया । सफाई कर्मी नेता रमेश कांगड़ा ने भी ज्ञापन देकर खादर तिराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शुगन चंद की प्रतिमा खादर तिराहे पर लगवाने आदि मांग की गई।