फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ में विधायक का जादू बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी संघ में विधायक का जादू बरकरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ में विधायक प्रमोद ऊटवाल का जादू बरकरार है। विधायक के भाई राकेश ऊटवाल ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली है। उन्होंने त्रिकोणीय मुकाबले में नितिन को हराया। तीसरे स्थान पर चमन ढिंगान रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर रविवार को सुबह से ही पालिका में गहमागहमी का वातावरण रहा। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला रहा। पालिका के 502 स्थायी कर्मचारियों में से 489 ने मतदान किया। मतदान के तुरंत बाद मतगणना का कार्य निर्वाचन अधिकारी डॉ आरएस राठी की देखरेख में पूरा हुआ। चार वोट निरस्त हुए। कुल 485 मतों से ही जीत हार का गणित बना। अध्यक्ष और महामंत्री का मतदान एक ही बैलेट पर किया गया। तीन ग्रुपों के आमने सामने होने से मुकाबले त्रिकोणीय हुआ। प्रमोद ऊटवाल के भाई राकेश ऊटवाल और महामंत्री राजू वैद को 195 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन और महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार को 147 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे अध्यक्ष पद पर चमन ढिंगान और महामंत्री पद पर मनोज पारचा को 143 मत मिले। विधायक प्रमोद ऊटवाल निर्वाचित होने से पहले सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष थे। इस चुनाव में उनके भाई राकेश ऊटवाल की जीत से यह साबित हो गया है कि सफाई कर्मचारियों में उनका दबदबा बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें