इनरव्हील क्लब ने किया महिलाओं का सम्मान
मुजफ्फरनगर। इनरव्हील क्लब सनराइज ने महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में शिक्षा के ग्रुपों से जुड़ी महिलाओं और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष दीपा सोनी और कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा ने किया। सम्मान समारोह में शहर के एसडी ग्रुप की डायरेक्टर नीना कुमार, आभा कुलश्रेष्ठ श्रीराम कॉलेज, डॉ मधुबाला, डॉ बीना अग्रवाल एसडी कॉलेज, डॉ जेबा जमील डीजीसी रेवेन्यू, समाजसेविका संगीता अग्रवाल को सम्मानित किया। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली इन महिलाओं ने अपने उद्बोधन में बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। आयोजन में राना परवीन, अलका सिंह, रजनी चौधरी, मंजू शर्मा, रीता पालीवाल, पूजा वाधवा, पूनम आदि रही।
वार्षिक अधिवेशन करेंगे पेंशनर्स
मुजफ्फरनगर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की बैठक में द्विवार्षिक अधिवेशन छह मई को करने का निर्णय लिया गया। वेदप्रकाश सिंघल की अध्यक्षता और हुकुम चंद शर्मा के संचालन में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ। पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में केके शर्मा, करण सिंह, जयपाल शर्मा, डीपी जैन आदि रहे।