इटावा गांव के ग्रामीणों ने हाइवे पर होने वाले हादसों से दुखी होकर यज्ञ का आयोजन किया। ग्रामीणों ने हाईवे पर सड़क के बीच यज्ञ कर प्रभु से सड़क पर होने वाले हादसों से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना की।
मेरठ-करनाल हाईवेे पर इटावा गांव के पास सड़क पर होने वाले हादसों से इटावा गांव के ग्रामीण दुखी हैं। दुर्घटनाओं से छुटकारा पाने के लिए ग्रामीणों ने यज्ञ का सहारा लिया। ग्रामीणों ने एक राय होकर रविवार सुबह हाईवेे पर यज्ञ करने की योजना बनाई। सुबह करीब 9 बजे ग्रामीण युवक गांव के गेट के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर एकत्र हुए । ग्रामीणों ने सड़क के बीच हवन कुंड बनाकर यज्ञ किया। यज्ञ के उपरांत ग्रामीणों ने सभी ईष्ट देवों की प्रार्थना करते हुए हाईवे पर होने वाले सड़क हादसों से छुटकारा दिलाने की विनती की। अतर सिंह शास्त्री की देख रेख में यज्ञ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सुरेंद्र मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधान जयवीर सिंह, देवेंद्र ड्राईवर, बिजेंद्र, राहुल, शुभम, कपिल, मोहित, ओम सिंह, वंश, बिंदर सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।