फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

पुरकाजी।
छह माह पूर्व थाना चरथावल क्षेत्र में हुई लूट की घटना में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुरकाजी थाने के एसएसआई होतीलाल राणा ने बताया कि गत सितंबर माह में थाना चरथावल में लूट की घटना हुई थी, जिसमें दर्ज हुए मुकदमे में नामजद मुजरिम चरथावल थाने के ग्राम सिकंदरपुर निवासी अहसान अली के वांछित चलने पर उसके विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही की गई थी। गत 23 जनवरी को उसके घर पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया गया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसे सोमवार को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट पर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लनपुर निवासी मांगेराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

थाने में सीओ ने ली व्यापारियों की बैठक
पुरकाजी।
सीओ सदर मणीलाल पाटीदार ने सोमवार को थाना प्रांगण में कस्बे के व्यापारियों की मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से बाजार में चौकीदार रखने, दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, नौकरों का वेरिफिकेशन कराने और बैंक में पैसा जमा कराने के समय पुलिस को जानकारी देने आदि की अपील की। मीटिंग में भारत भूषण खुल्लर, संदीप गोयल, कनवर लाल वर्मा, हरिराम सक्सेना, वीरेंद्र सिंह, राजू वर्मा, डॉ ओपी गौतम, भारत भूषण गोयल, अर्जुन गुप्ता, शंकरलाल गोयल, मणीकांत गोयल, सुशील कर्णवाल, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
पुरकाजी।
बोर्ड की चल रही परीक्षा में सोमवार को पुरकाजी के लाला सुखलाल इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में हुई इतिहास प्रथम की परीक्षा में कुल पंजीकृत 42 छात्रों में दो छात्रों ने व दूसरी पाली में हुई गणित की परीक्षा में कुल पंजीकृत 54 छात्रों में तीन छात्रों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। इसके अलावा ग्राम फलौदा के राजकुमार इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केन्द्र पर पहली पाली में सभी पंजीकृत 18 और दूसरी पाली में 26 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान डीआईओएस मुनेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें