खतौली। भारतीय गुर्जर परिषद के कार्यकर्ताओं ने सांसद हुकुम सिंह के देहावसान पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने सांसद को श्रद्धांजलि दी। परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र आर्य ने कहा कि सांसद हुकुम सिंह स्वच्छ छवि के बेदाग नेता थे। डा. जयसिंह गुर्जर ने कहा कि भारतीय सेना में रहकर भी उन्होंने देश की सेवा की और वकालत में नाम कमाया। केपी सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई कृषि विश्व विद्यालय मोदीपुरम और विजय सिंह पथिक डिग्री कालेज कैराना की स्थापना उनके परिश्रम का फल है। सूबेदार, महेंद्र सिंह, बालीस्टर प्रधान, सुशील आर्य, करणवीर प्रधान, रामानंद पटवारी, महाराज सिंह, बाबा रतन सिंह आर्य, टेकचंद वर्मा, शिवकुमार, राजेंद्र, शक्ति सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी।
शोक सभा का आयोजन
खतौली। भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर सांसद हुकुम सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी। नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, सुरेश आर्य, अश्वनी उपाध्याय, श्याम रहेजा, वरदान प्रजापति, राकेश प्रजापति, नीटू उपाध्याय, विपिन उपाध्याय, हरेंद्र चौधरी, सुंदर धारीवाल, अमित ग्रेड, संदीप विश्वकर्मा, शिवरतन पांचाल, विपिन बागड़ी, डा. एसपी सिंह, डा. अनिल वर्मा, शिवम खटीक, संजय जैन आदि मौजूद रहे।