फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेसमेंट में छात्रों को मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेसमेंट में छात्रों को मिली सफलता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
श्रीराम कॉलेज में बृहस्पतिवार को प्लेसमेंट का आयोजन किया । जिसमें 28 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। कंपनी के उपाध्यक्ष सन्नी अहलावत ने छात्र-छात्राओं को अनेक तकनीकों की जानकारी दी। प्लेसमेंट दो चरणों में पूर्ण किया गया। परीक्षा में उत्तीर्ण 28 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयन किया गया। चीफ टेक्निकल ऑफिसर आशुतोष यादव नेे साक्षात्कार लिया। जिसमें 10 सफल प्रतिभागियों का चयन किया गया। कॉलेज के अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी छात्रों को शुभकामनाएं दी। निशांत राठी, नीतू सिंह, संजय कांत, अमित त्यागी, नितिन त्यागी, प्रवीण कुमार, श्रीकांत सिंह, प्रमोद कुमार, विनिता श्रीवास्तव, हिमांशु होरा, सिद्धांत गर्ग, अंकुर कुमार, अमित राणा, अमित कुमार, श्रीला पारिख, हंस कुमार, मनोज पुंडीर, सुनील चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


निगरानी के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर।
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में अनेक संक्रमण बीमारियों से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए अस्पताल के फार्मेसिस्ट, नर्स और अन्य कर्मचारियों को शामिल किया गया है। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि 23 जनवरी को अस्पताल में कर्मचारियों को मौसमी बीमारियों, संक्रमण के साथ जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे, ताकि बढ़ती बीमारियों पर कंट्रोल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें