फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की जांच के लिए जल निगम को चिट्ठी लिखी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांगा सहयोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव जौली में फैले कैंसर को लेकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। सर्वे करने के बाद आनन-फानन में पानी की सही जांच के लिए जल निगम को चिट्ठी लिखी गई है। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी सहयोग मांगा गया है। विभागीय अधिकारियों ने नौ लोगों की जांच की है, जिनमें अलग-अलग अंगों का कैंसर मिला है। पानी के दुष्प्रभाव का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली में पिछले पांच वर्ष से कैंसर बीमारी का प्रकोप बताया गया है। यह बीमारी ग्रामीण मुख्य रुप से पानी के कारण मान रहे हैं। वर्तमान में भी कई लोग इससे पीड़ित हैं। रविवार को सीएमओ ने चिकित्सकों की आठ टीम भेजकर गांव का सर्वे कराया है। टीम ने सर्वे में नौ लोगों को कैंसर से पीड़ित पाया है। इन सभी में अलग-अलग अंगों का कैंसर मिला है। किसी व्यक्ति में फेफड़ों तो किसी में ब्लड का कैंसर मिला है। हालांकि यह दूषित जल के संपर्क में आने से फैला है या नहीं। इसकी सही जानकारी नहीं हो सकी है। पानी के दुष्प्रभाव को जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जल निगम के अधिकारियों को चिट्ठी लिखी है। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी इस बाबत पत्र भेजकर जांच के लिए कहा गया है। चिकित्सकों ने गांव में पिछले तीन साल में हुई कैंसर से मृत्यु और वर्तमान में पीड़ित लोगों का डाटा एकत्र किया है। इनका क्या-क्या ट्रीटमेंट चल रहा है और किस स्थान पर उपचार करा रहे हैं। इसकी जानकारी ली जा रही है। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि गांव जौली में कैंसर बीमारी का प्रकोप बताया जा रहा है। इसकी जांच के लिए जल निगम को पानी की जांच के लिए पत्र लिखा गया है, ताकि पानी से होने वाले बीमारियों का सही से पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें