फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य प्रताप राणा का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्य प्रताप राणा का किया स्वागत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की बैठक में पश्चिम के प्रभारी सूर्य प्रताप राणा का स्वागत किया गया। वृंदावन सिटी में हुई बैठक में युवा के प्रभारी सूर्य प्रताप राणा ने कहा कि क्षत्रिय समाज के किसी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। अजय प्रताप राणा, अभिषेक पुंडीर, अतुल पुंडीर, विकास पुंडीर, सिद्धांत प्रताप राणा, अभिजीत आदि रहे।

कलक्ट्रेट में 72वें दिन भी धरना जारी
मुजफ्फरनगर। आर्य जत्था एकजुटता संघ का किसानों की मांगों को लेकर चल रहा धरना कलक्ट्रेट में 72वें दिन भी जारी रहा। किसान मांग कर रहे हैं कि गन्ने की पर्ची उनके घर पर पहुंचाई जाए। बीते सीजन में किसानों के जले गन्ने पर खतौली मिल ने 80 रुपये क्विंटल काटा है, यह अनुचित है। किसानों को यह पैसा दिलाया जाए। घटतौली रोकी जाए। किसान देवराज, राजऋषि और ओमप्रकाश शास्त्री का 74 हजार रुपये गन्ने की आर्थिक हानि का दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
मुजफ्फरनगर। बझेड़ी प्राथमिक विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य अर्शी खान ने प्रधान के पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि प्रधानपति लगातार प्रधानाध्यापकों का उत्पीड़न करता है। आरोप है कि उनसे पहले तैनात प्रधानाध्यापक सतेंद्र कुमार के मुंह में इन्होंने मिड डे मिल की जलती लकड़ी दे दी थी। वह इतने अवसाद में गए कि उनकी मृत्यु हो गई। सहायक अध्यापक जेबा तबस्सुम प्रधानाध्यापक की दावेदार थी, उन पर झूठे आरोप लगा षड्यंत्र रचा गया, वह भी लंबे समय तक अवसाद में रहीं। मुझे दूसरे विद्यालय से प्रधानाध्यापक बनाकर यहां भेजा गया। मुझे भी प्रताड़ित किया जा रहा है। फर्जी आरोप लगाकर निलंबित कराया गया। जांच में कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ। मेरे कार्यालय में बैठकर प्रधानपति अश्लील टिप्पणी करते हैं। मिड-डे मिल पर पूर्ण कब्जा किए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें