फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ता संघर्ष करें
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। डाक बंगले पर रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने किसान सप्ताह मनाते हुए कहा कि कि प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रही है। ऐसे में किसानों को एकजुट होकर इसका मुकाबला करना चाहिए। रालोद किसानों की लड़ाई में उनके साथ है।
विज्ञापन

मंगलवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान सप्ताह मनाया। अजीत राठी ने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं के एकजुट होने से ही रालोद की ताकत की पहचान होगी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करें। इस मौके पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ब्लॉक अध्यक्ष मेजर जयपाल सिंह ने चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर गरीबों को कंबल वितरित किए। अध्यक्षता अजीत राठी और संचालन राहुल राणा ने किया। इस मौके पर हर्ष राठी, सुधीर भारती, अशोक प्रधान, सुभानी प्रधान, यजुवेंद्र सिंह, संदीप, अमित, देवेंद्र, पंकज राठी, रविंद्र प्रधान, जाहिद प्रधान, आबाद प्रधान, आजाद, धर्मेंद्र राठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें