फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी कॉमर्स में भाषण प्रतियोगिता हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी कॉमर्स में भाषण प्रतियोगिता हुई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कामर्स में विश्व परिपेक्ष्य में जनतंत्र की उपयोगिता विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी संकायों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस हमें एक अवसर प्रदान करता है कि हम विश्व परिपेक्ष्य में लोकतंत्र की स्थिति की समीक्षा कर सकें। लोकतंत्र एक प्रक्रिया नहीं एक उद्देश्य है। प्रतियोगिता में निर्णायक पारुल कुमार एवं रूपम सक्सेना रहे। हिंदी में बोलने पर प्रथम पुरस्कार अक्षय मलिक, द्वितीय इशिका भारद्वाज, तृतीय अब्दुल मलिक, सांत्वना पुरस्कार दिव्या को मिला। अंग्रेजी में बोलने पर पहला पुरस्कार नैना, द्वितीय आयुषी गुप्ता, तृतीय अनंत वशिष्ठ, सांत्वना नेहा और आख्या को मिला। प्रतियोगिता में अदिति संगल, कविता, अनुज, अंकुर, गीतिका, सोहम, निताशा, रूबी, स्नेहा, ईशा जैन, आयुष भारद्वाज आदि का सहयोग रहा। संचालन रावी जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें