फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्टर पद के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना।
विज्ञापन

मोरना चीनी मिल में होने वाले डायरेक्टर पद के चुनाव के लिए शनिवार को प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव को लेकर अलग अलग गुटों में रस्साकशी शुरू होने लगी है। डायरेक्टर के 13 पदों में से 12 पदों के लिए दस जुलाई को मतदान होगा।
दि गंगा सहकारी चीनी मिल मोरना के उपसभापति के चुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया चल रही है। 22 जून को डेलीगेट के चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें 42 डेलीगेट निर्वाचित हुए थे तथा 93 डेलीगेटस निर्विरोध चुने गए हैं। कुल 135 डेलीगेट 12 डायरेक्टर्स का चुनाव करेंगे। एक पद शिक्षण संस्थाओं से नामित होगा। 10 जुलाई को होने वाले डायरेक्टर्स चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन दाखिल किए गए। मोरना खंड विकास अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई। कुल 32 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। तीन जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। चार को नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम दिन होगा। 10 जुलाई को 12 पदों के लिए चुनाव महर्षि शुकदेव इंटर कालेज मोरना में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य लेखाकार हर्षवर्धन कौशिक, रजनीश श्रीवास्तव, पवन रस्तौगी, बीसी अस्थाना, संजय महेश्वरी आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर चुनाव को लेकर विभिन्न गुटों में रस्साकशी तेज हो गई है। प्रमुख गुटों में ब्लाक प्रमुख अनिल राठी व अमित राठी, राजीव चेयरमैन तथा सुदेश लाला व भोकरहेड़ी गुट ने मतदाताओं में सेंधमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें