फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई आरोपी की गिरफ्तारी को इंस्पेक्टर से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता गैंगरेप के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इंस्पेक्टर पीपी सिंह से मिले। कार्यकर्ताओं ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।
विज्ञापन

एक गांव में ईद के त्यौहार के दिन दूसरे समुदाय के युवकों ने गांव की ही युवती के साथ गैंगरेप की कोशिश की थी। युवती के शोर मचाने पर खेतों में काम करने वाले किसान दौड़ पड़े थे। किसानों को आते देखकर आरोपी भाग निकले थे। घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान इंस्पेक्टर ने इस घटना को लेकर गांव में बवाल होने से बचा लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी आसिफ को जेल भेज दिया था। पुलिस अभी तक अन्य फरार आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता पीड़ित युवती के परिजनों के साथ इंस्पेक्टर पीपी सिंह से मिले। कार्यकर्ताओं ने अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान युवती के परिजनों ने फरार आरोपी के परिजनों को हिरासत में लेकर छोड़ने का भी आरोप लगाया। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें