फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खराब हुई 113 ईवीएम मशीन, बदल कर मतदान कराया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव का मतदान यूं तो जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। लेकिन मतदान शुरू होते ही एक के बाद एक कई ईवीएम मशीन खराब होने से अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई। हालांकि सभी मशीनों को चंद मिनटों में बदल दिया गया। जिले में कुल 113 ईवीएम मशीन खराब हुई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। नगर में मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही इस्लामिया इंटर कालेज, ग्रेन चेंबर कालेज, बुढ़ाना के मोहल्ला मंडी में प्राथमिक विद्यालय में मशीन खराब हो गई। उन्हें बदला गया। बताया गया कि सुबह सात बजे के समय मतदान शुरू होने से पहले जिले भर में 91 मशीन खराब हुई है। सात बजे से शाम छह बजे के बीच 22 मशीन खराब हुई है। सभी को बदलवा कर मतदान शुरू कराया गया।
मीरापुर में दो मशीन खराब
मीरापुर। मीरापुर क्षेत्र के ग्राम सिकन्दरपुर में बूथ संख्या 159 व रामराज क्षेत्र के गांव ईशाकवाला की बूथ संख्या 254 पर सुबह मतदान शुरू होने के कुछ समय बाद ही ईवीएम मशीन खराब हो गयी। जिससे वोटर को परेशानी हुई।
विज्ञापन

कई स्थानों पर खराब हुई ईवीएम
भोपा। भोपा मोरना क्षेत्र के गांव भोकरहेड़ी, वजीराबाद, सीकरी आदि गांवों में ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान रुका था। ईवीएम मशीन बदलकर दोबारा से मतदान चालू कराया। भोपा में 7859 मतों में से 5268 मत पड़े। कुल मिलाकर 67 प्रतिशत मतदान हुआ।
दो बार ईवीएम मशीन खराब हुई
जानसठ। गांव सैदीपुर राजू में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान घंटों बाधित रहा। सूचना मिलने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मशीन को बदलवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा किया। घंटों लाइन में लगे रहने के बाद मतदाता अपना मतदान कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें