फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी और जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी और जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तरी सिविल लाइंस स्थित गांधी कॉलोनी की नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। इससे गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। साथ ही गंदगी और जलभराव के कारण संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी में स्थित श्रीलाल द्वारा राम मंदिर तथा श्री वैष्णो देवी मंदिर की धर्मशाला के आसपास नालियां गंदगी से अटी पड़ी हुई हैं। इससे गंदा पानी सड़क पर आ रहा है। कई बार तो पूरी सड़क पर पर गंदा पानी फैल जाता है। स्थानीय निवासी हरिमोहन गर्ग ने बताया कि करीब तीन साल से समस्या बनी हुई है। उन्होंने सभासद से लेकर चेयरमैन तक से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मनीष अरोरा का कहना है कि गंदगी के कारण मच्छर पनप रह हैं। इससे बीमारी फैसले की आशंका बढ़ गई है। पंडित ओमप्रकाश शर्मा, अनीता अरोरा का कहना है कि मंदिर के आसपास गंदगी से बदबू आती है। बारिश होने पर तो हालात गंभीर हो जाते हैं। उनका कहना है कि वे लगातार अधिकारियों को समस्या से अवगत करा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। शीला देवी और मंजू शर्मा का कहना है कि नालियों की सफाई नहीं हुई। इसके चलते जलनिकासी बंद है। स्थानीय निवासी मनोज शर्मा, विजय कुमार, ब्रिजेश, सचिन शर्मा, विपिन, रतनलाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुभाष अरोरा, मोनिका, ममता बेदी, कृष्णा गर्ग, रजनी, संतबीर, सुरेश कपूर आदि ने प्रदर्शन करते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें