फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनओसी के लिए 30 सितंबर तक बढ़ाई तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
एनओसी के लिए 30 सितंबर तक बढ़ाई तिथि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भूजल दोहन के अनापत्ति प्रमाण पत्र के आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। पहले आवेदन के लिए 31 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित थी। आईआईए की मांग पर सेंट्रल ग्राउंड वाटर अथॉरिटी (सीजीडब्ल्यूए) ने अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन कुश पुरी ने बताया कि पिछले वर्ष सीजीडब्ल्यूए ने छोटे-बड़े उद्योगों में जल दोहन पर नियंत्रण के लिए गाइड लाइन जारी की थी। इसके लिए सभी उद्योगों को एनओसी लेनी थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित थी, लेकिन आईआईए के केंद्रीय कार्यालय ने अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग की थी। इस मांग पर सीजीडब्ल्यूए ने अनापत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 सितंबर 2019 तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही सभी उद्योगों को स्पष्ट रूप से कहा है कि निर्धारित तिथि तक आवेदन पूर्ण कर लें अन्यथा एनजीटी के नियमानुसार पर्यावरण के नुकसान की भरपाई हेेतु अर्थदंड चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें