हर्षोल्लास से मनाया वसंत उत्सव
बुढ़ाना। स्कूलों में वसंत उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी स्कूलों में बच्चों ने पीले वस्त्र धारण कर पीले फूलों से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की।
मेपल्स अकादमी में शनिवार को वसंत उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों ने मां सरस्वती को पीला चावल चढ़ाया। छात्र-छात्राओं, अध्यापक व अध्यापिकाओं ने पतंग उड़ाकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। विद्यालय के प्रबंधक राजीव गर्ग व प्रधानाचार्या गरिमा वर्मा ने छात्र-छात्राओं को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल में भी वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मां सरस्वती की पूजा की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्या रेखा त्यागी ने छात्र-छात्राओं को वसंत पंचमी पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा त्यागी व प्रबंधक अरविंद गर्ग ने छात्र-छात्राओं को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। स्टार इंटरनेशनल फुगाना में वसंत पंचमी के मौके पर विद्यालय के संस्थापक डा. विरेंद्र सिंह राणा ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। आरती मेमोरियल सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल राजपुर-छाजपुर में भी वसंत पंचमी के पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार ने वसंत पंचमी पर्व पर प्रकाश डाला