फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशीय कुश्ती में मुजफ्फनगर के पहलवानों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती में मुजफ्फनगर के पहलवानों का रहा दबदबा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर । बस्ती में हुई प्रदेशस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। 86 किलो वर्ग में अंकुर राठी और 74 किलो वर्ग में आशीष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने जीतकर लौटे पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कुश्ती कोच जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिला बस्ती में 15 से 17 अक्तूबर तक प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले पहलवानों का शानदार प्रदर्शन रहा। फ्री स्टाइल कुश्ती में अंकुर राठी ने 86 किलो वर्ग में प्रथम, 70 किलो में अक्षय कुमार ने द्वितीय, 61 किलो में मोहम्मद जाहिद ने द्वितीय, 130 किलो में सुनील राठी ने तृतीय, 97 किलो में राजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रीको रोमन कुश्ती 74 किलो में आशीष कुमार ने प्रथम, 130 किलो में चिराग बालियान ने द्वितीय, 59 किलो में आस मोहम्मद और 71 किलो में गौरव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला कुश्ती 48 किलो वर्ग में खुशी ने द्वितीय और 69 किलो वर्ग में आयशा ने तृतीय स्थान पाया। शहर लौटने पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने पहलवानों और उनके प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर सरजीत सिंह, शाहिद, गुड्डू, जयवीर सिंह, विकास बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें