भाजपा मंडल संयोजक नियुक्त किए
मोरना। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा ने मुजफ्फरनगर जनपद के सभी 18 मंडलों के मंडल संयोजकों की नियुक्ति की है। मंडल शाहपुर से सत्य प्रकाश त्यागी लोकगीत गायक, बेहड़ा सादात से महताब सिंह गुर्जर पार्श्व गायक एवं जागरण, मीरापुर के मूलचंद शर्मा जागरण विशेषज्ञ, रोहाना कलां के आशु त्यागी रामायण वाचक, चरथावल के अजय वर्मा कार्यक्रम संचालक विशेषज्ञ, बुढ़ाना से मदनमोहन शर्मा शिक्षा एवं संगीत, खतौली के देवदत्त आर्य समाज सेवा एवं शिक्षा, सरवट के ओम प्रकाश उर्फ बबलू वादन, पुरकाजी यथार्थ देवार्सित हवन-यज्ञ, मंसूरपुर से योगेंद्र चौधरी आर्य समाज, मोरना के आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री जी कथा वाचक, बघरा से जैकी मैनवाल अभिनय, सिसौली के सुभाष लुहसाना रेडियो सिंगर, जानसठ अजीत सैनी भजन गायक, केशव मंडल मनोज शर्मा लेमन हास्य कलाकार, नई मंडी विनय लक्ष्मी भटनागर वरिष्ठ कवियत्री, हनुमत मंडल हिमांशु गोयल पंच मुखी बालाजी सेवा संघ, वहलना अशोक कुमार लोकगीत रचयिता और रामकुमार शर्मा कवि एवं साहित्यकार जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को बनाया गया है।