एसडी मैनेजमेंट में हुआ नए छात्रों का परिचय
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज के सभागार में मंगलवार को नए छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. संदीप मित्तल और डॉ. श्रवण गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि नए छात्र और छात्राएं कॉलेज यूनिफार्म में आएं और रेगिंग से बचकर नई पद्धति का अनुसरण करें। कार्यक्रम का संचालन संचालन डॉ. विभूति शर्मा, डॉ. अंजू अरोरा और पारुल कुमार ने किया।
संभलहेड़ा में निकाली जागरूकता रैली
मीरापुर। ग्राम संभलहेड़ा में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें विभागीय अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बच्चों में कुपोषण से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। इससे पहले प्राथमिक विद्यालय परिसर से शुरू हुई जागरूकता रैली का शुभारंभ स्वास्थ्य निरीक्षक मिथलेश शर्मा और शिक्षक सलीमुद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान बीएमसी हेमंत शर्मा, लक्ष्मी, सरोज बाला, शगुफ्ता, ममता, सीमा, गुड्डन, ज्योति, सतेंद्र कुमार, नवीन कुमार, मनीषा और मीनू का सहयोग रहा।