फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खोल धावा बोल: रालोद का बिजली घरों पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत दरों में वृद्धि के विरोध में आक्रोश भड़का
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद ने विद्युत दरों में वृद्धि के विरोध में पोल खोल धावा बोल अभियान में जिले के बिजलीघरों पर धरना दिया। प्रदेश सरकार के निर्णय को किसान और मजदूर विरोधी बताया। रालोद कार्यकर्ताओं ने सभी बिजलीघरों पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।
शहर के महावीर चौक पर धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय ने कहा कि बिजली की दरों में पहली बार 260 से लेकर 350 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई। किसान और मजदूर इतनी महंगाई को बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। धरने को सत्यवीर वर्मा, डॉ विक्रम सिंह बालियान, हर्ष राठी, हंसराज जावला, अर्पित चौधरी, नंदू, नवीन कुमार, प्रभात मलिक, पराग चौधरी, विशाल चौधरी राहुल पाल, विकास, युनुस, असद खां, गोपाल सुधा, शरणवीर,, राजेंद्र, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र आदि ने संबोधित किया। अधिशासी अभियंता शशांक को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

तितावी। बघरा बिजली घर पर विदित मलिक के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर धरना दिया। बड़ी संख्या में मौजूद रालोद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बढ़ी दरों का विरोध किया। राज्यपाल के नाम एसडीओ अंकित को ज्ञापन दिया। विदित मलिक ने कहा कि ग्रामीण जनता बिजली विभाग से सबसे ज्यादा त्रस्त है। सरकार की नीति किसान, मजदूरों के हित में नहीं है। जगपाल, सहदेव, हरेंद्र, मुकेश, उदयवी, कुलदीप, कृष्णपाल, जितेंद्र आदि ने विचार रखे। संजय प्रधान, तेजपाल मलिक, प्रभात मलिक, सतेंद्र कुमार, सुरेशपाल आदि रहे। लालूखेडी बिजलीघर पर भी रालोद कार्यकर्ताओं ने राजीव लाटियान के नेतृत्व में धरना दिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि सरकार की नीति किसानों को लेकर स्पष्ट नहीं है। बिजली के दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। हर्ष राठी, विकास कादियान ने विचार रखे। राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।

शाहपुर। रालोद कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर धरना दिया। विभागीय अधिशासी अभियंता व सीओ बुढ़ाना को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह के नेतृत्व में दिए गए धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत दरों में 260 से लेकर 350 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है, जिससे गरीब किसानों पर असहनीय भार पड़ा है। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इरशाद जाट, पूर्व प्रधान नत्थू कुरैशी, रमेश चंद्र काकड़ा, ऋषिपाल सिंह, जरीफ कुरैशी, ओमेंद्र सिंह व रामछेल राठी मौजूद रहे ।
विज्ञापन


पुरकाजी। रालोद नेताओं ने पुरकाजी बिजलीघर पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीओ नितिन कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। धर्मेंद्र राठी ने कहा कि सरकार बिजली की दरों को रोजाना बढ़ाकर आम नागरिक का उत्पीड़न करने पर तुली हुई है, जिससे आम नागरिक परेशान है। धर्मेंद्र राठी, तारिक मुस्तफा, गोल्डी राठी, जावेद सलमानी, नफीस फरीदी, इस्लाम अहमद, राहत खान, परवेज, सुरेंद्र राठी, राजीव वर्मा, जावेद अहमद, बलबीर सिंह, देवेंद्र सिंह, कपिल राठी, संजीव चौधरी, जय कुमार मुखिया, ब्रजेश कुमार, प्रवीण राठी, मोनू राठी, ओमबीर सिंह, राजू गुर्जर, आलम अहमद, बिटटू राठी, फोल्डी राठी, अतर सिंह, नसीम अहमद,सुखपाल,ओमपाल, राहत सलमानी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें