फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोगा जाहरवीर व गोरखनाथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। प्राचीन श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर गोगा जाहरवीर और गोरखनाथ की मूर्तियों की कस्बे के मुख्य मार्गों से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मंदिर परिसर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बे के श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गोगा जाहरवीर की म्हाड़ी पर सैनी समाज द्वारा गोगा जहारवीर व गोरखनाथ की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इससे पूर्व मंदिर परिसर से बैंड बाजों व ढोल नगाड़ों के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से धूमधाम के साथ मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली गई। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, पूर्व सभासद राजपाल सैनी, राकेश मिर्गान, मूलचंद, महिपाल सैनी, मूलचंद सैनी, प्रवीन तंवर, विकास गुप्ता, रमेश, ईश्वर, वेदप्रकाश, राजकुमार, ज्ञानचंद, मुनेंद्र, बीरसिह, प्रताप, अमरजीत, रामबहादुर, गोपाल उर्फ टीटू सहित सैनी समाज लोग मौजूद रहे।

भागवत कथा रविवार से शुरू
मंसूरपुर। शिव मंदिर में आठ दिन तक चलने वाली भागवत कथा का शुभारंभ रविवार सुबह होगा। सुबह आठ बजे मिल के शिव मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। कलश यात्रा में 61 महिलाएं भाग लेगी। कथा के मुख्य यजमान उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित सपत्नीक होंगे। शुक्रताल धाम के प्रसिद्ध कथावाचक सत्यानंद जी महाराज भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। कथा के लिए भव्य पंडाल सजाया गया है। व्यवस्थापक सुरेंद्र शर्मा तथा ओएन तिवारी ने बताया कि कथा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कथा का समापन 22 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें