फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहलना तीर्थ में रोगियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना तीर्थ में अहमदाबाद गुजरात से आए चिकित्सकों ने रोगियों की हड्डियों और जोड़ों की जांच की। डॉ. भरत गज्जर, डॉ. ध्रुव गोयल और डॉ. चिन्मय शर्मा ने 155 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। मंदिर प्रबंध समिति के महामंत्री राजकुमार जैन, नरेंद्र जैन, श्रेयांश जैन, वीरेंद्र जैन, राजेश जैन, संजय जैन, रजनीश जैन, राजीव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाज को संगठित करें : पांचाल
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा की रामुपरी में हुई बैठक में पुन: जिलाध्यक्ष बने मांगेराम पांचाल और महामंत्री नरेंद्र चंद्र पांचाल का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पांचाल ने कहा कि समाज को संगठित करें, युवाओं को शिक्षा से जोड़े। एसपी सिंह, रवींद्र पांचाल, नरेश चंद पांचाल ने विचार रखें। अध्यक्षता बाबूराम पांचाल ने की। बिशंबर सिंह पांचाल, मंगलसैन, प्रवीण, ओमप्रकाश, देशपाल पांचाल, डॉ. सुभाष पांचाल, सुनील, मनोज, तेजवीर मौजूद रहे।

स्टेडियम में 21 जून को योग महोत्सव
मुजफ्फरनगर। पतंजिल योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास की बैठक में 21 जून योग दिवस पर कार्यक्रम की घोषणा की गई। सरकुलर रोड़ स्थित योग विद्या पीठ में चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट स्टेडियम में योग शिविर लगाया जाएगा। 17 से 20 जून तक स्टेडियम में प्रात: पांच से सात बजे तक योग शिविर लगेगा। 19 और 20 जून को शहर में प्रभात फेरी और बाइक रैली निकाली जाएगी। 21 जून को योग महोत्सव प्रात: छह बजे से होगा। अनूप सिंह वर्मा, प्रभा, नितिन ने विचार रखे। विपिन कुमार, चंद्रशेखर, अक्षय सहरावत, अभिनव, शशांक, वीर प्रताप, कमल राठी, नीरज शर्मा, आरती, कोमल, आंचल, तनुश्री, प्रिया, अंजलि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें