फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो को एक माह में 70 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो को एक माह में 70 लाख का नुकसान
विज्ञापन

खतौली। रोडवेज बस डिपो को एक माह के भीतर लगभग 70 लाख रुपये का नुकसान पहुंच चुका है। चालक व परिचालकों की संविदा समाप्त कर देने से डिपो पर नुकसान का संकट गहरा गया है। लखनऊ से एमडी ने मंगलवार को मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए खतौली डिपो में होने वाले नुकसान और संविदा समाप्त करने की तमाम जानकारी ली। हालांकि अनुपस्थित संविदा के चालक व परिचालकों की संविदा समाप्त करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की सभी रोडवेज बस डिपो में मात्र एक खतौली एक डिपो ऐसा है, जो हमेशा नुकसान में ही चलता आ रहा है। इस डिपो में 74 बसों का संचालन होता है, जिनमें चार अनुबंधित बस हैं। डिपो में 41 चालक व 22 परिचालक सरकारी हैं। जिनमें से 13 चालक अक्षम है, जो बस नहीं चला सकते हैं। 46 बसों पर संविदा चालक व परिचालक की तैनाती थी। इनमें से 10 बसों के संविदा चालक व परिचालक की संविदा एक माह पूर्व समाप्त कर दी गई थी। पिछले एक माह से डिपो की दस बसों का संचालन बिल्कुल बंद है, जिससे अब तक डिपो को 70 लाख का नुकसान पहुंच चुका है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को मुख्यालय पर लखनऊ में बैठे प्रबंध निदेशक पी गुरु प्रसाद ने वीडियो कांफ्रेंस से डिपो के बारे में तमाम जानकारी ली है। एआएम रणजीत सिंह का कहना है कि संविदा समाप्त करने के बाद एमडी के आदेश पर संविदा चालकों व परिचालकों की भर्ती खोल दी गई थी। अभी तक एक भी चालक व परिचालक की भर्ती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें