बच्चों ने पूल पार्टी का आनंद उठाया
खतौली। न्यू सेंट मेरी ग्लोबल स्कूूूल में बच्चों की पूल पार्टी का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूल में बच्चों की सुरक्षा हेतु सभी प्रबंध किए गए। बच्चों ने पानी के साथ-साथ संगीत का भी आनंद लिया। सभी बच्चों ने डांस किया, जिसमें स्कूल की सभी शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इसी के साथ किंडर गार्टन की ग्रीष्मकालीन अवकाश का भी समापन हो गया। कार्यक्रम का समापन डारेक्टर सागर सोम व प्राधानाचार्या सोनिया शर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं देकर किया।