शाहपुर। गांव पलड़ी निवासी राकेश सैनी पुत्र जनेश्वर दास के खेत में बृहस्पतिवार रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में खेत में खड़ी व कटी हुई लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। जिससे किसान को हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है। ग्रामीण ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
स्कूल बस चालक को पीटा
भोपा। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव मिर्जा टिल्ला निवासी गुरदीप सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह एक पब्लिक स्कूल कासमुपरा की बस चलाता है। वह बृहस्पतिवार को बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए बस लेकर चला तो मुजफ्फरनगर भोपा रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने बस के सामने बाइक लगाकर जबरन रुकवा लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक डा. बीपी सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।