शाहपुर। कस्बे में श्री बालाजी जयंती महोत्सव एवं श्री बालाजी धाम के दूसरे वार्षिकोत्सव पर भगवान बालाजी की भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नगर में शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कस्बे में श्री बालाजी धाम सेवा समिति द्वारा श्री बालाजी जयंती महोत्सव एवं श्री बालाजी धाम के दूसरे वार्षिकोत्सव पर निकाली गई। शुभारंभ पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल व उमेश मित्तल ने किया, जबकि पूजन भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, अरुण मित्तल व समाजसेवी डॉ. कुलदीप चौहान व डा. प्रदीप चौहान ने किया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, समाजसेवी रेवतीनंदन, बालाजी धाम मुजफ्फरनगर के संरक्षक श्री चंद्रकिरण गुरुजी, देवबंद के राजीव गोयल रहे। शोभायात्रा श्री बालाजी धाम से प्रारंभ होकर मोहल्ला सैनियान, गड़रियान, वाल्मीकि बस्ती, दरबार, मेन बाजार, मेन चौक, मंगलापुरी मंडी, मालदाबाग होते हुए वापस बालाजी धाम पर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में झांकियां नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं शोभायात्रा में शामिल प्रसिद्ध बैंडबाजों ने बालाजी महाराज पर आधारित धार्मिक धुने बजाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षाकर व भगवान बालाजी की आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा । शोभायात्रा को सफल बनाने में पंकज गोयल, अतुल सिंघल, बंटी, संजू नामदेव, देशराज बंसल, श्री निवास शर्मा, कपिल सैनी, अनुज अग्रवाल, सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, श्यामलाल कश्यप, डॉ. प्रवीण कुमार, मनोज सैनी, विशाल चौधरी, संजय सौदाई आदि का विशेष सहयोग रहा।