कॉलेज के 20 छात्र बने ट्रेनी इंजीनियर
मुजफ्फरनगर।
रुड़की रोड स्थित श्रीराम पालीटेक्निक कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमें बावल रेवाड़ी (हरियाणा) की कंपनी ने प्लेसमेंट किया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर कालेज के 20 विद्यार्थियों को ट्रेनी इंजीनियर पद के लिए चयन किया गया है।
कॉलेज में प्लेसमेंट की चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में बाटा गया। पहले चरण में 40 विद्यार्थियों को अलग-अलग समूह में बांटकर इंजीनियरिंग का समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान विषय पर सामूहिक चर्चा की गई। दूसरे चरण में 31 विद्यार्थियों में से 26 विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा पास की है। अंतिम चरण में ज्ञान के स्तर का आंकलन करते हुए 20 विद्यार्थियों का ट्रेनी इंजीनियर के चयन पद पर किया गया। चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।