फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सभापति निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी समितियों का चुनाव
विज्ञापन

बुढ़ाना।
सहकारी समितियों के चुनाव में क्षेत्र की आठ सहकारी समितियों में से चार सहकारी समितियों पर निर्विरोध सभापति का चुनाव हुआ। चार अन्य समितियों पर सभापति के चुनाव में कांटे का संघर्ष हुआ। बुढ़ाना में सपा के समर्थन से रालोद नेता सुरेंद्र सहरावत ने भाजपा समर्थित पुष्पेन त्यागी को हराकर सभापति के पद पर कब्जा जमाया। बुढ़ाना समिति पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन पत्र जमा करने में समय सीमा बढ़ाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
किसान सेवा सहकारी समिति बुढ़ाना में रालोद नेता सुरेंद्र सहरावत सपा के समर्थन से चुनावी जंग में कूदे। इस चुनावी जंग में भाजपा समर्थित पुष्पेन त्यागी का सुरेंद्र सहरावत से सीधा मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में सुरेंद्र सहरावत ने एक वोट अधिक लेकर पुष्पेन त्यागी को हराकर सभापति की सीट पर अपना कब्जा जमाया। इस चुनाव में गांव गढ़ी सखावतपुर निवासी रालोद नेेता सुरेंद्र सहरावत को पांच वोट तथा बुढ़ाना निवासी पुष्पेन त्यागी को चार वोट मिले। उपसभापति के पद पर गांव जौला निवासी अशफाक चुने गए। किसान सेवा सहकारी समिति खेड़ामस्तान में गांव फुगाना निवासी रामकुमार की पत्नी कविता सभापति के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई।
विज्ञापन

उपसभापति के पद पर गांव रायपुर-सागड़ी निवासी उर्मिला पत्नी राजेंद्र निर्वाचित हुई। साधन सहकारी समिति खरड़ में ओम सिंह की पत्नी बाला देवी व गांव करौंदा महाजन निवासी ब्रजवीर की पत्नी कृष्णा देवी में कांटे का चुनाव हुआ। इस चुनाव में बाला देवी ने एक वोट अधिक लेकर सभापति की सीट पर अपना कब्जा जमाया। साधन सहकारी समिति हुसैनपुर कलां में हाजी सलीम की पत्नी गुलनाज ने निर्विरोध सभापति की सीट पर अपना कब्जा जमाया। उपसभापति के पद पर गांव बवाना निवासी रामनिवास चुने गए। साधन सहकारी समिति कुरथल में गांव अटाली निवासी ब्रहमजीत की पत्नी सुनीता ने निर्विरोध सभापति के पद पर अपना कब्जा जमाया। परब सिंह निवासी कुरथल उप सभापति निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति बड़ौदा में गांव मिंडकाली निवासी सतेंद्र ने निर्विरोध सभापति के पद पर अपना कब्जा जमाया। गांव इटावा निवासी पप्पू उप सभापति निर्वाचित हुए। साधन सहकारी समिति अलीपुर अटेरना में गांव टांडा माजरा निवासी नरेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी गांव अलीपुर अटेरना निवासी विकास से तीन वोट अधिक लेकर सभापति के पद पर अपना कब्जा जमाया। उपसभापति के पद पर गांव नसीरपुर निवासी शीशपाल की पत्नी शारदा देवी चुनी गई। ताहरपुर भभीसा किसान सेवा सहकारी समिति में गांव राजपुर छाजपुर निवासी राजकुमार ने अपनी प्रतिद्वंद्वी राजकली पत्नी कृष्णपाल निवासी बिराल को हराकर सभापति की सीट पर अपना कब्जा जमाया। उपसभापति के पद पर रामकुमार की पत्नी सविता निर्विरोध निर्वाचित हुईं। किसान सेवा सहकारी समिति बुढ़ाना में नामांकन पत्र जमा करने की अवैध रूप से समय सीमा बढ़ाने को लेकर भाजपाइयों ने हंगामा किया। इसकी शिकायत भाजपा नेता जितेंद्र त्यागी ने उच्चाधिकारियों करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें