मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग ने आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सोनिया लूथरा ने छात्राओं को तनाव रहित जीवन जीने की कला बताई। योग शिक्षिका सोनिया लूथरा जीवन जीने की कला के बारे में बताते हुए कहा कि तनाव और खिंचाव के बीच खुश रहकर जीवन का आनंद लेना चाहिए। हम कैसे अपने रहन सहन और विचारों में परिवर्तन करके अपने जीवन को अच्छा और स्वस्थ बना सकते हैं, इस पर मंथन करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि योग से जीवन में बहुत से तनाव स्वत: ही दूर हो जाते हैं। कार्यक्रम का संचालक सोनाली सिंह ने किया। डॉ. रीता गर्ग, डॉ. निशा शर्मा, डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. संतोष का विशेष सहयोग रहा। मौके पर नीता भटनागर, प्रतिमा, पूनम भारद्वाज, अंजलि, डॉ. अमरदीप, डॉ. दुष्यंत, डॉ. वर्चसा सैनी, डॉ. सीता, डॉ. रीतू, रीमा, मोनिका आदि रहे।