खतौली। सीएनआई एपीफैनी चर्च की 81वीं वर्षगांठ पर विशेष आराधना सभा का आयोजन किया गया। कलिसिया के प्रत्येक सदस्य ने अपना महत्वपूर्ण योगदान किया। मेरठ सीएनआई चर्च मंडल के डीन रेव्ह प्रवीण जोशी एवं जलेसर सीएनआई चर्च के पासबान रेव्ह जोरेंसदास मुख्य अतिथि रहे। इन्होंने विशेष प्रार्थना की गई। रेव्ह प्रवीण जोशी ने प्रभु यीशु मसीह के कार्यों एवं चरित्र पर प्रकाश डाला। आराधना सभा के बाद प्रेम भोज का भी आयोजन किया गया। आयोजन रेव्ह निर्मल जेकब के नेतृत्व में किया गया।
सात घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
खतौली। नए फीडर पर केबिल डालने के दौरान नगर की विद्युत आपूर्ति रविवार को दिन में सात घंटे बाधित रहेगी।
अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि नए 11 केवी फीडर पर केबिल डाला जाएगा। इसका कार्य जानसठ तिराहा तथा बुढ़ाना तिराहा पर किया जाएगा। इस दौरान रविवार सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक सैनीनगर, रेलवे रोड, लाल मोहम्मद, जीटी रोड, नई आबादी, काजियान, मिट्ठूलाल, इस्लामनगर मोहल्लो के अलावा गांव शेखपुरा तथा भूड़ के फीडर टाऊन टू और टाऊन थ्री को सात घंटे तक बंद रखा जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाएगी।