जानसठ। कोतवाली में एसपी देहात अजय सहदेव की अध्यक्षता में आयोजित शक्ति विशेष समाधान दिवस में दर्ज तीन शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया गया। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कड़ाके की ठंड के चलते पीड़ित कम संख्या में पहुंचे। तीन फरियादी शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान कराया। समाधान दिवस में पहुंचे एसपी देहात अजय सहदेव ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। कोई भी शिकायत लंबित नहीं होनी चाहिए। सीओ एसकेएस प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एसएसआई लेखराज सिंह, एसआई हरिराज, एसआई मनोज कुमार यादव, एसआई कर्मवीर सिंह, एसआई नवनीत, इंद्रेश गुप्ता, रामनारायण लेखपाल आदि मौजूद रहे।