फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष प्रोग्राम में शिक्षिकाओं ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूली में नववर्ष 2018 के स्वागत के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम हुए। शिक्षक शिक्षिकाओं ने गीत संगीत से सुंदर नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। साथ ही कविताओं के माध्यम से प्रेरक संदेश भी दिए।
विज्ञापन

एमजी पब्लिक स्कूल नये साल का जश्न मनाया गया। शुभारंभ स्कूल चेयरमैन सतीश चंद गोयल, सचिव सुरेंद्र कुमार सिंधी, पुरुषोत्तम सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिक्षिका मोनिका खेरा ने संस्कृत श्लोक प्रस्तुत किया। साल 2018 के वेलकम के लिए शिक्षिका अनीता बालियान व मोहिनी ने गीत प्रस्तुत किया। प्राइमरी विंग की शिक्षिकाओं ने भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए पंजाबी गिद्दा नृत्य किया। अचला शर्मा ने क्लासिकल डांस, दिपाली, उमा राना, अनीता चौहान, सोना भाटिया, मोनिका खेड़ा, नीमि, रूची व राजेश मलिक ने राजस्थानी फोल्क डांस घूमर प्रस्तुत किया। शिक्षिका ऊषा गुप्ता ने कविता सुनाई। मोहिनी गुप्ता ने गीत तो वहीं मोनिका मित्तल ने ‘राधा कैसे ने जले’ गीत पर सोलो डांस किया। एमजी वर्ल्ड विजन की शिक्षिकाओं ने भी अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या डॉ मृणालिनी अनंत ने भी गीत सुनाया। शिक्षिका आस्था, अंजली, कनिका व आरोही ने ‘स्वाग से करेंगे स्वागत’ गीत पर नृत्य किया। गरिमा, सृष्टि, ट्विंकल, मुस्कान और सबप्रीत ने इंग्लिश सान्ग पर एनर्जिक डांस की प्रस्तुति दी। चार शिक्षक-शिक्षिकाओं बबीता वर्मा, चारू गुप्ता, राजेश मलिक व जितेंद्र जिन्दल को सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य जीबी पांडे, सुषमा गर्ग, मोनिका गर्ग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें