फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतम शुगर मिल में घटतौली को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने डीजीएम को खरी खोटी सुनाई
विज्ञापन

पुरकाजी। उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में घटतौली को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने डीजीएम को खरी-खोटी सुनाई। घंटों चली वार्ता में दो दिन में सुधार करने के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
रविवार को क्षेत्र के ग्राम कम्हेड़ा का किसान धनबीर ग्राम नंगला दुहैली के धर्म कांटे पर ट्राली का वजन कराकर उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में गन्ने की ट्राली लेकर गया, जहां पर ट्राली में एक क्विंटल की घटतौली मिलने पर किसान ने मिल में गन्ना लेकर गए अपने गांव के अन्य किसानों को बताया। घटतौली की जानकारी पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। मिल के डीजीएम मौके पर पहुंचे और मिल के कांटों को सही बताकर किसानों को समझाकर कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। इस पर मिल कर्मचारी व मिल के बांटों को लेकर कस्बा पुरकाजी के कांटों पर पहुंचे और ट्राली का वजन कराया। वहां पर भी कांटों की तुलाई से संतुष्ट न होने पर किसान ग्राम नंगला दुहैली के धर्म कांटे पर पहुंचे और ट्राली व मिल के बांटों का वजन कराया, जहां पर मिल के बांटों में कमी मिलने पर किसानों ने मिल कर्मचारियों को बंधक बना लिया। जानकारी मिलने पर डीजीएम मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद, ग्राम तुगलकपुर के प्रधान प्रताप सिंह के आवास पर करीब दो घंटे चली वार्ता में डीजीएम सैम अंसार द्वारा मिल के कांटों व बांटों का दो दिन में सही कर लेने के आश्वासन पर किसान शांत हुए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रताप सिंह, वरुण सिंह, रणबीर सिंह, धनबीर सिंह, जगबीर, बंटी, लियाकत, यशपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को जेल भेजा
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को हुई नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने आरोपी शिवम निवासी ग्राम खेड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें