फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो का चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो का चालान किया
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव संभलहेड़ा में हुए पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपी अनस और जाहिद पुत्रगण राशिद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। तीन दिन पूर्व राशिद व अखलाक पक्ष के बीच मारपीट व पथराव हुआ था। इस घटना में दोनों पक्षों से पांच महिलाओं समेत आठ लोग घायल हुए थे। पुलिस ने अखलाक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों का चालान किया।

सीएम ने भेजा बधाई संदेश
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज में महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के संबंध में किए गए कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यालय को बधाई संदेश भेजा है। मुख्यमंत्री की ओर से एंटी रोमियो स्क्वॉड व वूमेन पावर लाइन की कार्यप्रणाली की जानकारी छात्राओं को दी गई। विद्यालय में कक्षा 11 की एक छात्रा को शक्ति परी के लिए चुना गया।
विज्ञापन


भक्तों के वश में रहते हैं भगवान
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत कार्यालय के निकट चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास ने अनेक भक्तों के चरित्र का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान सदैव भक्तों के वश में रहते हैं। उन्होंने भक्त प्रहलाद, नाभा भक्त की भक्ति भाव को विस्तार से बताते हुए कहा कि अत्याचारियों के विरुद्ध खड़े भक्तों की सहायता करने के लिए भगवान स्वयं दौड़े चले आते हैं। उन्होंने रामजन्म और कृष्ण जन्म से जुड़ी कथाओं को भी विस्तार से बताया। कथा में कृष्ण जन्म को उत्सव के रूप में मनाया। कथा में उपस्थित सैकड़ों महिलाओं ने धार्मिक भजनों पर नृत्य गायन कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर दीपक कुमार माहेश्वरी, गोपाल माहेश्वरी, कुमुद माहेश्वरी, राकेश कुमार अग्रवाल, दिनेश गंगपुरी, रघुवीर सिंह, ओमप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


छात्राओं ने रैली निकाली
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। भाजपा के संगठन सहयोग द हल्पिंग हैंड के बैनर तले एक जनवरी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के लिए छात्राओं की रैली का आयोजन किया गया है। संगठन की जिलाध्यक्ष अन्नू शर्मा ने बताया कि रैली पड़ाव चौक से शुरू होकर मोहल्ला खटीकान मेन बाजार होती हुई थाने के पास समाप्त होगी। रैली में करीब 800 छात्राएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें