फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिमोहन बत्रा को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। शहर के प्रमुख समाजसेवी और एसडी इंटर के पूर्व प्रधानाचार्य हरिमोहन बत्रा को श्रद्धांजलि दी गई। जानसठ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में शिक्षा, धार्मिक और सामाजिक कार्यों से जुडे़ लोग शामिल रहे। ब्रह्मकुमारी जयंती बहन ने आध्यात्मिक विचार रखते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में इस तरह के अच्छे कार्य करने चाहिए, जिससे लोग हमें याद करें। मृत्यु सत्य है। 83 साल के जीवन में हरिमोहन बत्रा ने शिक्षा के क्षेत्र में, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में जो कार्य किए, उनकी आज सब सराहना करते हैं। एसडी इंटर कॉलेज में एक शिक्षक और उसके बाद एक प्रधानाचार्य के रूप में उन्होंने ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से काम किया। कॉलेज में अनुशासन बनाया। 1981 से शिवमूर्ति संचालक मंडल के आजीवन अध्यक्ष रहते हुए धार्मिक और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाया। 1962 से सनातन धर्मसभा के पदाधिकारी रहते हुए तीन शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की। निस्वार्थ भाव से हमेशा समाज की सेवा की। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक अशोक कंसल, भीमसेन कंसल, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, साधुराम गर्ग, महावीर सिंह सैनी, जिला बार संघ अध्यक्ष अनूप सिंह, केतन कर्णवाल, अनिल बत्रा समेत शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य और शिक्षक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें