दुकान में आग लगने से नुकसान
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना रोड पर बृहस्पतिवार की रात को अचानक दुकान में आग लग गई। दुकान में रखे अंडे आग से खराब हो गए। आग लगने का पता दुकानदार को शुक्रवार की सुबह चला।
गांव लोहड्डा निवासी मोहम्मद शाहिद उर्फ लालू बुढ़ाना रोड पर अंडा बेचने की दुकान करता है। बृहस्पतिवार की शाम को मोहम्मद शाहिद प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। रात में दुकान के अंदर अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे अंडे खराब हो गए। दुकान में अचानक आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है।