फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कर्मचारियों का प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर)। स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मांगें पूरी नहीं होने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रामपुर तिराहा स्थित आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सालय के प्राचार्य डीके मौर्य पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चतुर्थ और तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी दीपावली का बोनस नहीं मिला। वेतन संबंधी बात करते हैं तो अभद्रता की जाती है। झूठी रिपोर्ट लिखवाकर जेल भिजवाने की धमकी दी जाती है। प्राचार्य की पत्नी मृदुलता मौर्या कालेज में लेक्चरर हैं, उन्हें अनुचित लाभ दिया जा रहा है। धरनारत 57 अधिकारी और कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो अनशन शुरू करेंगे। धरने पर डॉ अक्षयलाल, डॉ सुभाष चंद वर्मा डॉ सर्वेस कुमार, रोबिन कुमार, डॉ विपिन कुमार, सुमन अग्रवाल, शिवानी ठाकुर, सीमा राणा, बोबी चौहान आदि मौजूद रहे।

चोरों ने दो बाइकों पर हाथ साफ किया
छपार (मुजफ्फरनगर)। छपार और बरला से चोरों ने दो बाइक चोरी कर ली। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। कस्बा निवासी राशिद ने बताया कि बुधवार शाम वह अपनी सुपर स्पलेंडर बाइक घर के सामने खड़ी कर अंदर गया था। कुछ देर बाद बाहर आया तो बाइक गायब मिली। दूसरी घटना में गांव खिंदड़िया निवासी अंकित कुमार बरला के नूल मार्केट में बृहस्पतिवार को ट्यूशन पढ़ने गया था। गैलरी में खड़ी उसकी पैशन प्रो बाइक किसी ने चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें